{"_id":"631f78aeea63e628937f1a6f","slug":"absent-doctor-s-salary-stopped-orai-news-knp717796422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमई पीएचसी के निरीक्षण में डीएम को मिली अव्यवस्थाएं, चिकित्सक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमई पीएचसी के निरीक्षण में डीएम को मिली अव्यवस्थाएं, चिकित्सक का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/एट। डीएम चांदनी सिंह ने सोमवार को डकोर ब्लॉक के ग्राम सोमई का निरीक्षण किया। सोमई पीएचसी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर चिकित्साधिकारी डॉ. धनीराम का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी की कई शिकायतें मिलीं। अस्पताल में सफाई न होने और दवाएं न मिलने की बात कही।
जिलाधिकारी ने पानी की समस्या के लिए डीपीआरओ को इसका इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरा स्टाफ यहां बने आवास पर ही निवास करे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। काम की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई।
अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित किया कि तालाब की और खुदाई कर चारों तरफ छायादार पेड़ और रैंप की व्यवस्था करें। इसके बाद डीएम ने उरई-औरैया मार्ग बस स्टैंड के लिए झांसी रोड स्वर्गधाम के सामने खाली पड़ी जगह को देखा। उन्होंने ईओ नगर पालिका विमलापति को इसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, डीपीआरओ अवधेश सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
-
उरई। झांसी मंडल के अपर निदेशक डॉ. केसी राय ने सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इंजेक्शन के निस्तारण के लिए हब कटर न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि मरीजों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएं।
अपर निदेशक ने ओपीडी ए और बी ब्लॉक, इमरजेंसी और आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। अस्पताल में कर्मचारियों की बाइकें अंदर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मन कक्ष पहुंचकर मरीजों की स्थिति देखी। सीएमएस से अस्पताल की समस्याओं की जानकारी ली।
सीएमएस ने चिकित्सकों की समस्या बताई। उन्होंने मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध ंकराने के लिए कहा। अपर निदेशक ने कहा कि 29 सितंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जिले का निरीक्षण प्रस्तावित है। उनके निरीक्षण के दौरान किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा को निर्देशित किया कि इमरजेंसी के पास बन चुकी मोर्चरी को चालू कराया जाए।