Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aarti first in beauty parlour, Priyanka second

Jalaun News: ब्यूटी पार्लर में आरती प्रथम, प्रियंका को दूसरा स्थान

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aarti first in beauty parlour, Priyanka second
उरई। मानव विकास समाजसेवी संस्था का 21वां वार्षिकोत्सव एवं 45 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कोर्स के प्रशिक्षण का समापन समारोह गुरुवार को सेवाधाम आश्रम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक रमाकांती गुप्ता ने बताया कि 45 दिन का ब्यूटी पार्लर कोर्स पूरा करने पर हुई परीक्षा में आरती साहू ने पहला, प्रियंका वर्मा ने दूसरा और काजल साहू ने तीसरा स्थान पाया है। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। संस्था के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और छात्राओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिना किसी सरकारी अनुदान के अपने स्रोतों से छात्राओं और महिलाओं के लिए निशुल्क कोर्स का आयोजन समय-समय करता रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ममता स्वर्णकार ने संस्था की छात्रा पूजा, कामिनी, आरती, प्रीति, सपना, अंजली, प्रियंका, खुशबू, अंशिका को सम्मानित किया। इस दौरान सोनल, शीतल, प्रियंका, प्रिया, शैलजा, वंशिका, राशि ने डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दीपक, शिवम, अखिलेश, रोहित, सौरभ, जितेंद्र, जलज विश्वकर्मा, साहिबा खान, पूजा, कामिनी बादल, नैन्सी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed