फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   aaj se pilaee jaegee do boond jindagee kee, railee ravaana

आज से पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, रैली रवाना

Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
aaj se pilaee jaegee do boond jindagee kee, railee ravaana
पल्स पोलियो जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम डॉ मन्नान अख्तर। - फोटो : ORAI
उरई। जिला अस्पताल से पल्स पोलियो जागरुकता रैली को डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। रैली जिला अस्पताल से होकर शहीद भगत सिंह चौराहाए घंटाघर होकर बजरिया होकर वापस दलगंजन चौराहे से जिला अस्पताल पहुंची। रैली में एनसीसी कैडेटए स्कूली बच्चे के साथ आईसीडीएस विभाग व स्वास्थ्य विभाग की कर्मियों ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने कहा कि बूथ दिवस पर 0 से 5 साल तक के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की ओरल दवा पिलाकर नौनिहालों को विकलांगता जैसे अभिशाप से मुक्ति दिलाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि 31 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान बूथ स्तर पर शुरू होगा। इसके लिए 1176 बनाए गए है। 2.20 लाख बच्चों को दवा पिलाई जानी है। इसके लिए 638 घर घर भ्रमण के लिए टीमें बनाई गई है, जो एक फरवरी से तीन फरवरी तक घर घर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन

चार व पांच फरवरी को कोविड टीकाकरण के कारण अभियान स्थगित रहेगा। छह व सात फरवरी को फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद बी टीम एक्टिविटी 9 फरवरी को संपादित होगी। उन्होंने कहा कि इस समय स्कूल बंद होने के कारण बच्चे घर पर ही मिल जाएंगे। लिहाजा शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एके सक्सेना, एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी, डीटीओ डॉ सुग्रीवबाबू, डीएमओ डॉ जीएस स्वर्णकार, एसएमओ डॉ रुपल श्रीवास्तव, सीडीपीओ विमलेश आर्या, एआरओ आरपी विश्वकर्मा, संदीप गहोई, रामशरण जाटव, दीपक दुबे आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल बाद फिर चलेगा अभियान
पिछला अभियान 17 जनवरी 2020 में हुआ था। इसके बाद कोविड 19 संक्रमण के कारण अभियान को स्थगित कर दिया गया था। अब एक साल बाद दोबारा से अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed