फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man who went to take bath in Yamuna died by drowning

Jalaun News: यमुना में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in Yamuna died by drowning
कालपी। यमुना में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शाम को किसी ने जानकारी दी कि वह नदी में नहा रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों से जब तलाश कराई तो उसका शव नदी से बरामद हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दमदमा निवासी फहीम मोहम्मद का बेटा मुबीन (20) बुधवार को घर से निकल गया। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पिता फहीम ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस जब उसकी तलाश कर रही तब पता चला कि वह यमुना नदी की ओर जा रहा था। जब वहां मौजूद मछुआरों से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि एक युवक शाम के समय नहा रहा था और वह नहाते समय पानी में डूब गया। इस पर पुलिस ने गुरुवार सुबह गोताखोरों से तलाश कराई तब उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि वह बक्सा सुधारने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed