फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man who went to take a bath in a pond with his friends died by drowning

Jalaun News: दोस्तों संग तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 13 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a pond with his friends died by drowning
जालौन। नगर के मोहल्ला जोशियाना स्थित तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। वह मौसी के पास जवारे सिराने आया था और शनिवार शाम को ही घर जाने वाला था। लेकिन उससे पहले दोस्तों के साथ तालाब में नहाने चला गया, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

जिला भिंड मध्यप्रदेश के गांव घूमरी निवासी कपिल (20) पुत्र बबलू पांच दिन पूर्व मोहल्ला जोशियना में अपने मौसा संजय वाल्मीकि के घर आया था। संजय वाल्मीकि के घर जवारे बोए गए थे जिन्हें शुक्रवार को सिराया गया। शनिवार शाम कपिल को अपने घर लौटना था, लेकिन इससे पहले वह मोहल्ले के ही दो युवकों शिवा और बाबू के साथ पास में स्थित जोशियाना तालाब में नहाने चला गया।
विज्ञापन

नहाते समय अचानक कपिल गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोनों युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। कपिल देखते ही देखते तालाब में समा गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई और कोतवाल अजीत सिंह ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन लगभग दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे बसे गांव टिकरी मुस्तकिल से विशेष रूप से प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने तालाब में सघन तलाश कर युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित किया। इस दर्दनाक घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed