फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man travelling to Indore died after his condition deteriorated in the train

Jalaun News: इंदौर जा रहे युवक की ट्रेन में हालत बिगड़ने से मौत

Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man travelling to Indore died after his condition deteriorated in the train
कुठौंद। इंदौर जा रहे युवक की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे ललितपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग निवासी महेंद्र सेंगर (40) इंदौर में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। होली पर वह छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार को वह इंदौर के लिए ट्रेन से निकले, जहां झांसी के आगे पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर पड़े। ललितपुर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन ललितपुर पहुंचे और बुधवार को कार्रवाई के बाद उनका शव घर लाए। बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी साधना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed