{"_id":"694448e90013635a7e07edca","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-died-in-a-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-138158-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कुठौंद। भोगनीपुर-कालपी रोड के पास बुधवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह कानपुर देहात के रनियां में एक फैक्टरी में कार्यरत पिता से मिलकर बाइक से लौटते रहा था। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
कुठौंद थाना क्षेत्र के नवासी गांव निवासी विमल सिंह सेंगर उर्फ गुड्डू (36) के पिता निर्भय सिंह सेंगर कानपुर देहात के रनियां स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। विमल बुधवार को साले जोल्हूपुर निवासी गोपाल के साथ बाइक से पिता से मिलने गया था। मिलने के बाद गोपाल बस से घर के लिए निकल आया। विमल बाइक से कुठौंद लौट रहा था। भोगनीपुर-कालपी रोड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि विमल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह खेती करता था। वह नौकरी के चक्कर में ही पिता से मिलने रनियां गया था। उसके चार बेटी व एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी बीनू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।