फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man lay down in front of the Sabarmati Express, the train stopped for 30 minutes.

Jalaun News: साबरमती एक्सप्रेस के आगे लेटा युवक, 30 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Fri, 26 Sep 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:50 AM IST
सार

उरई रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग ट्रेनों की पटरियों पर युवक लेट गए, जिससे इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेनें रोकी गईं। घटनाओं के कारण यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने जांच शुरू की और एक युवक को इलाज के बाद घर भेजा।

विज्ञापन
A young man lay down in front of the Sabarmati Express, the train stopped for 30 minutes.
फोटो- 23 उरई स्टेशन के पास खड़ी साबरमती ट्रेन। स्रोत-विभाग

विस्तार

उरई। अहमदाबाद से बनारस जा रही साबरमती एक्सप्रेस के इंजन के आगे एक युवक लेट गया। यह देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। मौके पर पहुंची आरपीएफ को देखकर युवक रात के अंधेरा पाकर भाग गया। इसके चलते ट्रेन 30 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चल रही अहमदाबाद से चलकर बनारस की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस रात के 9:08 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई। अपने निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन को गंतव्य की ओर बढ़ने का संकेत मिला तो चालक ने देखा कि आगे ट्रैक पर एक युवक लेटा है। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस को बताया।
विज्ञापन

सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे आरपीएफ दरोगा कोमल सिंह को देखकर युवक अंधेरा पाकर भाग गया। बाद में ट्रैक की जांच कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन रात के 9:08 बजे से 9:35 बजे तक अतिरिक्त खड़ी रही। आरपीएफ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




















उद्योगनगरी के पहिये के बीच लेटा युवक, पीछे की गई ट्रेन



उरई। प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस के इंजन के पहिये के बीच एक युवक लेट गया। चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। चालक की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ ने युवक को जिला अस्पताल में भेजा। जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया।

गुरुवार को प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12174 उद्योगनगरी एक्सप्रेस सुबह के 9:50 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी हुई। उसी समय एक युवक इंजन के पहियों के बीच में लेट गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा और चालक को बताया। चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ दरोगा अनिल कुमार, कांस्टेबल बीके पाल ने चालक जितेंद्र कुमार से ट्रेन को पीछे करने को कहा। चालक ने ट्रेन को पीछे किया। उसके बाद मौजूद आरपीएफ जवानों ने इंजन के बीच में फंसे कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी सूर्यभान (27) को बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि घटना के बारे में उसके पिता को मोबाइल पर जानकारी दी गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने युवक को घर को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed