फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man hanged himself to death after his wife failed to return from her parents' home.

Jalaun News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 29 Mar 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself to death after his wife failed to return from her parents' home.
उरई। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुफैलपुरवा में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने जब बेटे का शव को फंदे पर लटका देखा तो उसने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजन का कहना है कि युवक शराब का आदी था। पत्नी के मायके से न आने पर कई महीनों से परेशान था।
विज्ञापन

मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी सुनील वर्मा (34) का शव शुक्रवार को घर के कमरे में लगे हुक से लटका मिला। परिजन ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करता था। सुनील जो रुपये कमाता था उसे वह शराब में खर्च कर देता था। इसकी वजह से पत्नी सीमा, पुत्र प्रथम और पुत्री सानिया काफी परेशान थे। सुनील के शराब पीने की आदत के चलते सीमा बच्चों को लेकर मायके कालपी में रह रही थी। सुनील पत्नी से आने की जिद कर रहा था लेकिन वह ससुराल आने से मना कर रही थी। भाई श्रीकांत ने बताया कि वह प्रतिदिन शराब पीता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। सुनील की माैत से मां मूर्ति देवी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed