फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man died in Andhra Pradesh; his brother has accused someone of murder.

Jalaun News: आंध्र प्रदेश में युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man died in Andhra Pradesh; his brother has accused someone of murder.
जालौन। पानीपुरी का काम करने आंध्र प्रदेश गए एक युवक की वहीं मौत हो गई। शव यहां आने पर उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी नीलेश कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उनके भाई सुशील कुमार (24) थाना आटा के ग्राम इटौरा गुरु निवासी राजाबाबू के साथ पानीपुरी बेचने का काम करने के लिए आंध्र प्रदेश के विनयगुड़ी थाना नायडू पेटा जनपद तिरुपति गए थे। वहां से राजाबाबू ने 21 दिसंबर को फोन पर सूचना दी कि सुशील की मृत्यु हो गई है। उनका शव 22 दिसंबर को घर पहुंचा। शव को देखने के बाद नीलेश ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed