फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man committed suicide by hanging himself due to mental stress

Jalaun News: मानसिक तनाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 30 Jun 2024 03:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself due to mental stress
उरई। युवक ने घर के आंगन में लगे हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी जब उसके कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। पत्नी ने बताया कि गांव स्थित घर में एक रिश्तेदार के कब्जा करने लेने से परेशान थे। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अनूप यादव (27) पत्नी व बच्चे के साथ किराये में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह उसने घर के आंगन में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी प्रीति देवी ने बताया कि नदीगांव ब्लाक के अकनीवा गांव के मूल निवासी हैं। उनके गांव के मकान पर परिवार के ही जगत सिंह ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

बताया कि कई बार झगड़ा व पंचायत होने के बाद भी कब्जा न हटने से वह परेशान रहते थे और तनाव में आकर उन्होंने जान दे दी। पिता बृजबिहारी यादव पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। उसकी मौत से पत्नी प्रीति देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed