फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman got electrocuted while hanging clothes on a wire and died

Jalaun News: तार पर कपड़े डालते समय महिला को लगा करंट, मौत

Sun, 30 Jun 2024 02:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
A woman got electrocuted while hanging clothes on a wire and died
कुठौंद (जालौन)। तार पर गीले कपड़े डालते समय महिला को करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग निवासी रामकली (65) काफी समय से अपनी बेटी के साथ थाना क्षेत्र के हदरूख गांव में रह रही थी। शनिवार सुबह नहाने के बाद वह अपने कपड़ों को सुखाने के लिए घर पर लोहे के टिन शेड से बंधे तार पर डालने लगी, तभी तार में आ रहे करंट से उसकी चपेट में आग गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी जालौन ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके पति भीकम सिंह की चार माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करंट से राष्ट्रीय पक्षी की मौत
जालौन। करंट लगने के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर को ससम्मान दफना दिया। नगर के देवनगर चौराहे पर अचानक से उड़ता हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर आ गया और इसी दौरान वह अचानक से बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया। मौके से निकल रहे युवक ने सड़क पर गिरे राष्ट्रीय पक्षी को उठाया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच विधिक कार्रवाई कर मोर का ससम्मान अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed