{"_id":"668c4c69e84d43f1480736a4","slug":"a-villager-troubled-by-financial-crisis-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1001-116946-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आर्थिक तंगी से त्रस्त ग्रामीण ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आर्थिक तंगी से त्रस्त ग्रामीण ने फंदा लगाकर दे दी जान
Tue, 09 Jul 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। आर्थिक तंगी से परेशान ग्रामीण ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में गए तो फंदे पर शव लटका देख सन्न रह गए। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी शहीद (48) सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में गया और उसने लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह चालक था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर में विवाद भी होता था। इस समय बच्चों की पढ़ाई का भी तनाव था, पर पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जिससे वह परेशान रहता था। वह बीमार भी चल रहा था। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि उनके तीन बेटे आफताब, शहबाद, अरशद व बेटी जैसमीन हैं। उसकी मौत से पत्नी काफिया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।