फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A speeding bike skidded on a bend in the road, injuring three.

Jalaun News: सड़क की मोड पर तेज रफ्तार बाइक फिसली, तीन घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A speeding bike skidded on a bend in the road, injuring three.
कालपी। सड़क की मोड़ पर रफ्तार कम न करना दुर्घटना का कारण बन गया। बाइक फिसलने से घर जा रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी तीन युवक रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से महज कुछ मीटर दूर सड़क के मोड पर उनका संतुलन बिगड़ गया। उनकी बाइक फिसल गई। बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। मामला गांव के नजदीक होने के कारण परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक बाइक सवार बबलू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राहुल व बाबू को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पास सड़क में एल मोड़ है। इसके चलते वहां पर वाहनों की रफ्तार कम करनी पड़ती है। बाइक सवारों ने ज्यादा गति में बाइक मोड़ने की कोशिश की थी, जिससे उनकी बाइक फिसल गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed