फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A shopkeeper was stabbed in the head with a sword over a dispute regarding filling air in a car.

Jalaun News: कार में हवा डालने के विवाद में दुकानदार को मारी तलवार

Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was stabbed in the head with a sword over a dispute regarding filling air in a car.
जालौन। रात में पंक्चर की दुकान पर हवा डालने के दौरान तीन लोगों ने दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया। दुकानदार घायल हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी तौहीद अंसारी ने पुलिस को बताया कि उनकी भिटारा गांव के पास पंक्चर की दुकान है। टट्टर की दुकान होने की वजह से वह दुकान पर ही लेटते हैं। बुधवार की रात वह दुकान पर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे एक कार उनकी दुकान पर आकर रुकी। कार में सवार लोग दुकान से पाइप निकालकर कार में हवा डालने लगे। आहट सुनकर उसकी नींद खुली और उसने कहा कि हवा डलवानी थी तो वह उसे जगा देते वह हवा डाल देता। स्वयं हवा क्यों डाल रहे हो। इसी बात से नाराज होकर कार सवार तीन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। एक व्यक्ति ने कार से तलवार निकालकर उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद वह लोग कार लेकर जालौन की ओर भाग गए। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed