{"_id":"58f900e64f1c1b0b52472f8b","slug":"a-ruckus-planted-jam-when-the-power-is-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काटे जाने पर हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काटे जाने पर हंगामा, लगाया जाम
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कॉलोनी के बाहर जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन रोड स्थित डूडा कालोनी की बिजली काटे जाने से गुस्साए लोगों ने मेन रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। जाम की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी लोगों ने जेई पर वसूली का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी। इस दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। सीओ ने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर भीड़ का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन
कॉलोनी के कई लोगों पर बिजली का बकाया होने के कारण गुरुवार की दोपहर उनके कनेक्शन काट दिए गए। भीषण गर्मी में बिना बिजली के बिलबिलाए लोगों के सब्र का बांध टूट गया। देर शाम सड़क पर आ गए। लोगों ने बताया कि जेई दबाव बनाने के लिए कनेक्शन काट देते हैं, और फिर जोड़ने के नाम पर 500 से 1000 रुपये की वसूली करते हैं। गुरुवार को भी बिजली काटने के बाद जेई ने वसूली की मांग की थी।
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों के मुताबिक वे लोग रोजाना खाते कमाते हैं। ऐसे में भारी भरकम बिल अदा करना उनके बूते से बाहर है। जेई ने सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए पूरी कॉलोनी की बिजली काट दी। भीषण गर्मी में बिना पानी बिजली के रहन दूभर हो रहा है। बच्चे भी गर्मी से बिलबिला रहे हैं। सरकार बदल गई, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी अपना रवैया नहीं बदल रहे हैं। बिना बिजली इस गर्मी के दिन कैसे कटेंगे। सीओ एके सिंह ने जब मौके पर ही बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाने की बात कही, तब जाकर लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
सारे कनेक्शन अवैध, आज लगेगा कैंप
एसडीओ अजय सविता का कहना है कि कॉलोनी में सारे कनेक्शन अवैध रूप से चल रहे हैं। इसलिए ही बिजली काटी गई है। जेई पर वसूली का आरोप गलत है। शुक्रवार को कॉलोनी में कैंप लगाया जाएगा, जिनके बिल जमा होंगे, उनके कनेक्शन ही जोड़े जाएंगे।
जाम से राहगीर परेशान, छूटा पसीना
कॉलोनी के लोगों की ओर से लगे जाम का खामियाजा उधर से गुजर रहे दो पहिया, चार पहिया वाहन सवारों को भुगतना पड़ा। गुस्साए लोगों ने उनके वाहनों को भी खींचने का प्रयास किया। इससे बचने के लिए राहगीरों ने लंबा चक्कर काटना ही मुनासिब समझा।