Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A parking area will be built under the Rath Road bridge.

Jalaun News: राठ रोड पुल के नीचे बनेगी पार्किंग

Sun, 29 Nov 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 29 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A parking area will be built under the Rath Road bridge.
उरई। शहर के प्रमुख घंटाघर बाजार में जाम की सालों पुरानी समस्या से निजात दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

बाजार की संकरी सड़कों पर दिनभर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए राठ रोड पुल के नीचे वाहन पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। पार्किंग बनने के बाद लोगों को अपने वाहन यहां खड़े कर पैदल बाजार जाना होगा। इसके साथ ही पुल के पास सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराकर सड़क चौड़ी करने की भी तैयारी है।

घंटाघर बाजार शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल है। यहां खरीदारी के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बाजार में वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

खासकर राठ रोड पुल, उसकी सर्विस रोड और घंटाघर की ओर से आने वाले वाहनों के एक साथ मिलने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। ऐसे में राहगीरों को भी जाम के बीच से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पार्किंग की योजना को धरातल पर उतारने में सबसे बड़ी चुनौती पुल के नीचे किया गया अतिक्रमण है। यहां लंबे समय से टप्पर लगाकर लोगों ने जगह घेर रखी है। पार्किंग बनाने के लिए पहले इस स्थान को अतिक्रमणमुक्त कराना होगा।
---
पुल के नीचे की जमीन पार्किंग के लिए चिह्नित
जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने राठ रोड पुल के नीचे की जगह को चिह्नित किया है। यहां वाहन पार्किंग विकसित करने की योजना है। प्रशासन की ओर से पार्किंग के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया गया, लेकिन पुल के नीचे की जमीन सबसे उपयुक्त मानी गई है। योजना लागू होने पर बाजार आने वाले लोगों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे।
---
नाला शिफ्ट कर चौड़ी होगी सड़क
पुल के पास स्थित नाले को शिफ्ट कर सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। राठ रोड पुल, सर्विस रोड और घंटाघर की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव इसी स्थान पर अधिक रहता है। सड़क की चौड़ाई कम होने से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और जाम लग जाता है। नाले को दूसरी जगह शिफ्ट कर सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

वर्जन
घंटाघर बाजार को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वाहन पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए कई जगह जमीन देखी गई है, लेकिन राठ रोड पुल के नीचे की जगह सबसे उपयुक्त समझ आई है। पुल के पास बने नाले को भी शिफ्ट कराकर सड़क चौड़ी कराने का प्रस्ताव है। नगर पालिका के अधिकारियों से समन्वय कर जल्द योजना को क्रियान्वित कराया जाएगा।

- सुनील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

लंबे समय से जाम झेल रहे शहरवासियों को उम्मीद

घंटाघर बाजार में जाम की समस्या लंबे समय से शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ ही दुकानदारों और आसपास के मोहल्लों के लोगों को भी इसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में पार्किंग और सड़क चौड़ीकरण की योजना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, योजना की सफलता अतिक्रमण हटाने, पार्किंग विकसित करने और बाजार में वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed