{"_id":"66a55310b2b1f912600fca34","slug":"a-new-foot-overbridge-will-be-constructed-at-orai-station-with-a-cost-of-five-crores-orai-news-c-224-1-ka11004-117779-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच करोड़ से उरई स्टेशन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच करोड़ से उरई स्टेशन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज
Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर करीब पांच करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनेगा। इसे अमृत भारत योजना के तहत बनाया जाएगा। ठेका लेने वाली कंपनी के अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों संग उरई रेलवे स्टेशन पहुंचकर जगह देखी। हालांकि जहां पर मिट्टी की टेस्टिंग होनी थी, वहां पर सिग्नल विभाग का केबल पड़ा होने से टेस्टिंग का काम नहीं हो सका। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द इसका निस्तारण कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
अमृत भारत योजना के तहत उरई रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का काम किया जाना है। इसका ठेका धारीवाल बुल्डटेक हिसार (हरियाणा) की कंपनी को दिया गया है। फुट ओवरब्रिज की लंबाई 25 मीटर व चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें एक तरफ सीढ़ियां लगाई जाएगी, जबकि दूसरी तरफ लिफ्ट लगाने की तैयारी है। फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएगी।
बताया गया कि इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन की भी जानकारी मिलेगी। साउंड सिस्टम भी लगेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लैस होगा। अत्याधुनिक लाइटें भी लगाई जाएगी। इससे उरई स्टेशन पर दो ब्रिज हो जाएंगे। एक पुराना ब्रिज है, दूसरा नया ब्रिज बनेगा। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
नये फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी के लिए रेलवे के सेतु विभाग के इंजीनियर अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मिट्टी परीक्षण के लिए पहुंचे। जब वह खुदाई कर रहे थे तो सिग्नल विभाग ने केबल पड़ा होने की बात कही। इस पर उन्होंने काम टाल दिया। कहा कि जल्द नए सिरे के काम शुरू किया जाएगा। मिट्टी परीक्षण के लिए गुड़गांव भेजी जाएगी। मिट्टी की रिपोर्ट आने के बाद काम तेजी से शुरू हो जाएगा।
वर्जन
उरई स्टेशन पर एफओबी का काम अमृत भारत योजना के तहत काम हो रहा है। इसकी लागत करीब पांच करोड़ रुपये है। पुल में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। एफओबी में हर तरह की व्यवस्था होगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल