फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A mentally unstable person damaged a Hanuman statue.

Jalaun News: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A mentally unstable person damaged a Hanuman statue.
रामपुरा। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक व्यक्ति ने घर के बाहर स्थापित हनुमान प्रतिमा को शनिवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जायघा गांव में निवासी अजय सिंह के घर के दरवाजे पर उनके पूर्वजों ने हनुमान प्रतिमा स्थापित कराई थी। शनिवार को अजय के परिजन शैलेंद्र उर्फ बउआ ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। परिजनों के मुताबिक शैलेंद्र गुजरात में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करते हैं और करीब तीन वर्ष पहले भी मानसिक समस्या का उपचार कराया गया था। 22 अगस्त को गुजरात से गांव लौटने के बाद उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरोप है कि उन्होंने मोहल्ले के लोगों से गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन


प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शैलेंद्र के भाई राहुल सिंह ने प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर शैलेंद्र को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed