फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A mason who went for a walk was hit by a train and died.

Jalaun News: टहलने निकले राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A mason who went for a walk was hit by a train and died.
फोटो - 08 मृतक सोनू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
उरई। टहलने निकला राजमिस्त्री ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बुधवार सुबह उनका शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र जैतपुरा गांव निवासी सोनू (35) राजमिस्त्री था। वह शहर के मोहल्ला उमरारखेरा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। मंगलवार की रात खाना खाकर वह टहलने के निकल गया। देर रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उसका कहीं कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव शहर के झांसी-कानपुर रेल मार्ग स्थित रिनिया रेलवे फाटक के पास ट्रैक किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह किराये के मकान में पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अंजन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed