फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A mason died after his bike went out of control and hit a divider on an overbridge.

Jalaun News: ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, राजमिस्त्री की मौत

Fri, 10 Apr 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A mason died after his bike went out of control and hit a divider on an overbridge.
आटा/कालपी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजमिस्त्री ओवरबि्रज के करीब 20 फिट नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी प्रीतम (50) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके दो बेटे हैं, जो बाहर रहकर काम करते हैं। बुधवार की रात को वह बाइक से कालपी जा रहा था, जैसे ही उसकी बाइक जोल्हुपुर- हमीरपुर स्टेट हाईवे के जोल्हुपुर ओवरब्रिज से गुजर रहा था। अंधे मोड़ पर वह डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान बाइक पुल पर रह गई जबकि वह तकरीबन 20 फीट नीचे गिर पड़ा । वह हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीतम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed