{"_id":"64c55edaadceb9fa16027014","slug":"a-herd-of-cattle-entered-during-the-exit-of-tajia-five-injured-orai-news-c-224-1-ori1004-1525-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ताजिया निकलने के दौरान घुसा मवेशियों का झुंड, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ताजिया निकलने के दौरान घुसा मवेशियों का झुंड, पांच घायल
Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
एट। कस्बे में ताजियों के निकलने के दौरान तब खलबली मच गई। जब मवेशियों का झुंड भीड़ में घुस गया। जिससे दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। लोगों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा में प्रशासन की बड़ी चूक है।
नगर के पुराने थाने के पास कई वर्षों से नगर के सभी ताजिए एकत्रित होकर करतब दिखा रहे थे। इस दौरान हजारों की भीड़ वहां मौजूद थी। तभी कहीं से मवेशियों का झुंड भीड़ में घुस गया। उनसे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कस्बा निवासी आलिया (14), जिगर(6). रेशमा (25) बानो सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा होने से कार्यक्रम को रोक दिया गया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसमें पहले ही सावधानी बरतनी चाहिए थी। फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया।