{"_id":"6aa9a2fc649013711c03740f","slug":"a-fruit-vendor-took-his-own-life-by-hanging-himself-at-home-orai-news-c-224-1-ori1005-149746-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फल विक्रेता ने घर में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फल विक्रेता ने घर में फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओझा में फल विक्रेता ने घर के पीछे बने कमरे में गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मोहल्ला ओझा निवासी योगेश कुलश्रेष्ठ (45) फल की दुकान लगाते थे। वह अपनी मां पुष्पा, पिता महेश और भतीजे सिद्धार्थ के साथ रहते थे। फल की दुकान से होने वाली आय से परिवार का भरण-पोषण करते थे।
बताया गया कि रविवार शाम योगेश घर के पीछे बने कमरे में चले गए। रात में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी नहीं हुई। सोमवार सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो योगेश का शव गमछे के फंदे से कुंडे के सहारे लटका मिला। शव देखते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन पुलिस को फंदा लगाने की वजह नहीं बता सके। योगेश की मौत के बाद उनके माता-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।