{"_id":"6ae10313ae977388dd02d367","slug":"a-fire-in-a-makeshift-house-destroyed-10-quintals-of-wheat-and-fodder-and-left-a-buffalo-and-a-goat-with-burns-orai-news-c-224-1-ori1005-151722-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कच्चे घर में आग लगने से 10 क्विंटल गेहूं और भूसा जला, भैंस-बकरी झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कच्चे घर में आग लगने से 10 क्विंटल गेहूं और भूसा जला, भैंस-बकरी झुलसीं
विज्ञापन
फोटो- 06 आग के बाद घटना की जानकारी देते परिजन। संवाद
- फोटो : 1
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के बोहरा गांव में मंगलवार सुबह एक कच्चे घर में अचानक आग लगने से 10 क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल भूसा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से वहां बंधी एक भैंस और बकरी भी झुलस गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बोहरा गांव निवासी किसान भगवान सिंह परिहार ने अपने पशुओं के लिए कच्चा घर बना रखा है। मंगलवार सुबह अचानक घर में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक घर में रखा 10 क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल भूसा और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, घर में बंधी भैंस और बकरी भी आग की चपेट में आने से झुलस गईं। पीड़ित किसान भगवान सिंह ने आग से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम अनीता देवी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल और पशु चिकित्सकों की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।