फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A fire broke out in the grocery shop, goods worth two lakhs burnt

परचून की दुकान में आग लगी, दो लाख का नुकसान

Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the grocery shop, goods worth two lakhs burnt
माधौगढ़। शुक्रवार की देर रात परचून की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दुकान के मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग से फ्रिज, शक्कर, तेल सहित दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति का कहना हैं कि लेखपाल मंसूर खान को मौके पर भेज दिया हैं। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी दिव्यांग दुकानदार रिंकू चौधरी शाम को परचून की दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात दुकान से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पड़ोसियों से मिलकर आग पर काबू पाया। आग से फ्रिज, दो क्विंटल शक्कर, 50 किलो सरसों का तेल, दस गत्ता बिस्कुट, 15 गत्ता साबुन, रिफाइंड आदि समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। आशंका है कि बिजली की शार्ट सर्किट या फिर जलती अगरबत्ती से आग लग गई है।
विज्ञापन

चलती बाइक में लगी आग, चालक भागा
माधौगढ़। माधौगढ़ ऊमरी मार्ग पर ग्राम गदराई के पास शनिवार की सुबह चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग देखकर चालक बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक में आग देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक बाइक जलकर राख हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed