फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A father and son attacked a young man with a knife and a stick.

Jalaun News: युवक पर बाप-बेटे ने किया चाकू और लाठी से हमला

Sun, 26 Oct 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A father and son attacked a young man with a knife and a stick.
फोटो- 18 चाकुओं के हमले में घायल कमल कुशवाहा। संवाद
कोंच। युवक को एकांत में ले जाकर कर बाप-बेटे ने चाकू और लाठी से हमला कर दिया। भतीजा चाचा पर हमला होते देख कुछ लोगों को लेकर पहुंचा तो बाप-बेटा भाग गए। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी कमल कुशवाहा (38) शुक्रवार की शाम घर के बाहर बैठा था। मोहल्ले का ही रहने वाला ईन्नू कुशवाहा आया और उससे बोला कि तुमसे एक बात करनी है और उसे एकांत में ले जाने लगा। जैसे वह खेतों की ओर पहुंचा तो ईन्नू ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसके पुत्र आकाश ने पीछे से लाठी से हमला कर दिया। इससे ईन्नू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

चाचा पर हमला होता देखा कमल का भतीजा स्वतंत्र कुशवाहा कुछ लोगों को लेकर पहुंचा तब दोनों वहां से भागे। उन्होंने तत्काल घायल कमल को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमल के चेहरे में चाकू के कई निशान हैं। पीठ पर लाठी-डंडे के चोट के निशान भी हैं। कोतवाली पुलिस ने घायल कमल की दिव्यांग पत्नी कंचन कुशवाहा की तहरीर पर प्रताप नगर निवासी ईन्नू उर्फ माताप्रसाद व उसके पुत्र आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि आशनाई में चाकूबाजी की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed