{"_id":"68a8d64588b6d39fcd034971","slug":"a-farmer-who-went-to-the-field-died-due-to-snake-bite-orai-news-c-224-1-ori1001-133548-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत गए किसान की सांप के काटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत गए किसान की सांप के काटने से मौत
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अटागांव निवासी किसान नरेंद्र सिंह (60) की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 19 अगस्त को वह खेत पर दवा का छिड़काव करने गए थे। जहां उन्हें सांप ने काट लिया।
वह किसी तरह घर पहुंचे और पुत्र कल्लू सिंह, राहुल व पप्पू को जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गुरुवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से पत्नी देवकुंवर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि किसान की सांप से काटने से मौत हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)