{"_id":"66a0029a174b76c5460d2f54","slug":"a-farmer-returning-from-the-field-was-crushed-by-a-truck-and-died-orai-news-c-224-1-ori1001-117601-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत से लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत से लौट रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत
Wed, 24 Jul 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
कालपी/जोल्हूपुर। खेत से लौट रहे किसान की ट्रक की टक्कर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक चौकी में खड़ा करा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी जगदीश पाल (45) मंगलवार सुबह खेत में देखने गए थे। खेत से जब वह घर लौट रहे थे, तभी झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और सड़क पर गिरने पर कुचलता निकल गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त जगदीश हाइवे से नीचे कच्चे में साइड पटरी पर चल रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को मय ट्रक सहित पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत की सूचना जब मृतक के पिता रामकिशुन, मां रामबेटी, पत्नी शिवकांति सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।