{"_id":"69027060470aa495a804f5d9","slug":"a-crpf-jawan-was-among-the-criminals-who-planned-the-robbery-orai-news-c-224-1-ori1005-136305-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डकैती की साजिश रचने वाले बदमाशों में एक सीआरपीएफ का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डकैती की साजिश रचने वाले बदमाशों में एक सीआरपीएफ का जवान
विज्ञापन
उरई। डकैती की साजिश रचते पकड़े गए छह बदमाशों में एक सीआरपीएफ का जवान निकला है।
कोंच कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह व एसओजी प्रभारी वरुण सिंह ने सोमवार की रात उरई कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी केशव सिंह यादव उर्फ सोनू, रिजवी रोड बैकनगंज कानपुर नगर निवासी उस्मान रसूल, मछरिया नौबस्ता निवासी इमरान उर्फ अफरोज, जुनैद, मोहम्मद नफीस, उरई के सुशील नगर निवासी अमरीश मिश्रा को भेंड़ के पास से गिरफ्तार किया था। यह सभी डकैती की साजिश रच रहे थे।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी केशव सिंह यादव उर्फ सोनू असम के गुवाहाटी में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जुनैद ने उसे फोन करके बुलाया था। जानकारी में पता चला है कि जुनैद तांत्रिक है जो जमीन में गड़ा धन खोदने का भी काम करता है। जुनैद ने बताया था कि उसे सपना आया है कि हवेली में करोड़ों का धन गड़ा है जिसे उखाड़कर सभी मालामाल हो जाएंगे। इसके बाद सभी ने डकैती की साजिश बनाई।