फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A cremation ground will be constructed on the banks of Yamuna at a cost of Rs. 40 lakhs

Jalaun News: यमुना तट पर 40 लाख से बनेगा अंत्येष्टि स्थल

Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
A cremation ground will be constructed on the banks of Yamuna at a cost of Rs. 40 lakhs
उरई। नगर पालिका परिषद कालपी की ओर से नगर के राजघाट मोहल्ले में यमुना नदी के किनारे लगभग चालीस लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अगस्त माह की समाप्ति तक काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कालपी में आसपास क्षेत्रों के लोग यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। यहां पर बाई घाट, तरी घाट व राजघाट में नदी किनारे अंतिम संस्कार होता है। बाई घाट व तरी घाट में अंत्येष्टि स्थल का पक्का निर्माण नही है। जबकि, राजघाट मोहल्ले में एक पुराने अंत्येष्टि स्थल पर पक्का निर्माण है। शासन की ओर से पालिका को अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए लगभग 40 लाख की धनराशि निर्गत की गई है।
विज्ञापन

अब नगर पालिका राजघाट मोहल्ले में ही एक और नए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की तैयारी कर रही है। पालिका के अफसरों के मुताबिक, इसके लिए ऑनलाइन निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल में बाउंड्रीबाल, हॉल, रेड स्टोन, बेंच सहित विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका के निर्माण लिपिक सरफराज ने बताया कि 18 अगस्त को इस कार्य का टेंडर खोला जाएगा, इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed