फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A couple travelling to Mughalsarai had their bag full of jewellery stolen.

Jalaun News: मुगलसराय जा रहे दंपती का आभूषण से भरा बैग चोरी

Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A couple travelling to Mughalsarai had their bag full of jewellery stolen.
उरई। दानापुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01482) में मुगलसराय से भोपाल जा रहे दंपती का बैग चोरी हो गया। इसमें सोने के आभूषण समेत नकदी भी थी। उरई स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के कोच में आरपीएफ दरोगा कोमल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। हालांकि दंपती ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

दानापुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन के एसी ए वन कोच में मुगलसराय निवासी संत कुमार पत्नी मीना के साथ मुगलसराय से भोपाल जा रहे थे। दंपती के मुताबिक, प्रयागराज से गोविंदपुरी के बीच वह सो गए, तभी चोरों ने कोच में घुसकर बैग चुरा लिया। बैग में सोने के आभूषण, मोबाइल व 30 हजार रुपये नकदी के साथ एटीएम कार्ड व आधारकार्ड भी थे। कुछ देर बाद आंख खुली तो सीट के बगल में रखा बैग गायब था। कोच में खोजने पर कोई नहीं मिला। इससे खलबली मच गई। पीड़ित दंपती ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, तब तक सवा नौ बजे ट्रेन गोविंदपुरी से आगे निकल चुकी थी। सूचना पर उरई में सवा 11 बजे दरोगा कोमल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और पीड़ित दंपती से जानकारी ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार का कहना है कि सूचना पर फोर्स गया था, लेकिन दंपती ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed