फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bus full of passengers collided with a truck, five injured

Jalaun News: सवारियों से भरी बस ट्रक से टकराई, पांच घायल

Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A bus full of passengers collided with a truck, five injured
माधौगढ़। कस्बे से जयपुर खाटूश्याम (राजस्थान) जा रही निजी बस की रौन के पास ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अंदर बैठी युवती व युवक शीशा टूटने से सड़क पर जा गिरे। युवती के सिर व हाथ में चोटें आई हैं। बस व ट्रक चालक सहित पांच सवारियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन

माधौगढ़ से दिल्ली के लिए पांच बसें कस्बे से जयपुर होते हुए खाटूश्याम तक जातीं हैं। सोमवार शाम तीन बजे माधौगढ़ से खाटूश्याम के लिए बस रवाना हुई। बस में माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के धमना निवासी रामबरन सिंह भदौरिया की पुत्री प्रियदर्शिनी (22) बस से अम्बाह के लिए जा रही थी। बस जैसे ही मध्य प्रदेश के रौन गोरई के पास पहुंची कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ा और ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आगे सीट पर बैठी प्रियदर्शिनी व युवक पिंटू शीशा तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरे। जिनका भिंड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवती ने बताया कि हल्की बारिश हो रही थी। बस चालक द्वारा ब्रेक न लगने पर सीधे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस व ट्रक चालक सहित पांच सवारियों को चोंट आई हैं। बस में करीब 27 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed