{"_id":"6774376dd0c55e800005db8b","slug":"a-bull-collided-with-sabarmati-signal-point-was-damaged-orai-news-c-224-1-ori1005-124007-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: साबरमती से टकराया सांड़, सिग्नल प्वाइंट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: साबरमती से टकराया सांड़, सिग्नल प्वाइंट खराब
Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 के पास सोमवार रात 2.55 बजे दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 190166 साबमरती एक्सप्रेस से सांड टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका शव क्षत विक्षत होकर ट्रैक के पास प्वाइंट मशीन में फंस गया। इससे उसके कई पार्ट्स क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते ट्रेन पांच मिनट खड़ी रही।
आटा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पुनीत कुमार शाक्या ने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के सिग्नल विभाग की टीम साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त सिग्नल प्वाइंट ठीक करना शुरू कर दिया। इस तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में काफी समय लगा और टीम ने मंगलवार सुबह 6.45 बजे तक मशीन को पूरी तरह ठीक कर दिया। इसके चलते करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा।
मंगलवार तड़के हुई इस घटना से रेल संचालन पर भी प्रभाव पड़ा। इस घटना से साबरमती एक्सप्रेस के अलावा पटना से इंदौर जाने वाली पटना इंदौर एक्सप्रेस नंबर 19322, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 22537, कानपुर की ओर से आने वाली पारीछा स्पेशल मालगाड़ी, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली क्लोन छपरा मेल नंबर 04138 को रोककर सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके सबरबाल ने बताया कि हादसे के कारण सिग्नल प्वाइंट बर्स्ट हो गया था। इसे ठीक कर दिया गया है। इसके बाद यातायात सुचारु हो गया है।