फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A bike rider lost his life due to a vehicle collision

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Mon, 18 Nov 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 18 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
A bike rider lost his life due to a vehicle collision
उरई/ कदौरा। वाहन की टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के परौसा गांव निवासी उपेंद्र कुमार (22) शनिवार को किसी काम के चलते बाइक से थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव गया था। रात में जब वह लौट रहा था, तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। राहगीरों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस उसे सीएचसी ले गई, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू होने से पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह महाराष्ट्र में रहकर पानी पूरी का धंधा करता था। दिवाली परघर आया था और दो दिन बाद वापस जाना था। लेकिन उससे पहले ही उससे मौत ने अपने गले लगा लिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से पिता सइद्दीन व मां सुदामा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed