फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A 55-foot effigy of Ravana was burnt, chants of Jai Shri Ram resonated.

Jalaun News: 55 फीट का रावण का पुतला जला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Sat, 04 Oct 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A 55-foot effigy of Ravana was burnt, chants of Jai Shri Ram resonated.
फोटो-14-उरई की गल्ली मंडी में जलता रावण का पुतला। संवाद
उरई। जिले में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर की गल्ला मंडी में दशहरा मेला आयोजित हुआ। इसमें राम व रावण के बीच पहले युद्ध हुआ। जैसे ही राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो वह धाराशायी होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके साथ ही श्रीराम की जयकार होने लगी। 55 फीट का रावण का पुतला जला तो तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी। कोंच, जालौन, कालपी, माधौगढ़ समेत अन्य जगहों पर रावण व मेघनाथ के पुतला जलाए गए।
विज्ञापन

रामलीला भवन से राम यात्रा निकाली गई। जगह-जगह राम बरात पर पुष्प वर्षा हुई। शाम के वक्त यात्रा गल्ला मंडी पहुंची। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी, प्रदीप महेश्वरी, अध्यक्ष छोटे इटोरिया, उदय टिमरों, रविंद्र राजपूत, संजय अग्रवाल, संजीव दुबे, अरविंद, महावीर गुप्ता, ब्रजकिशोर गुप्ता ने आरती उतारी। वहीं पर रावण का 55 फीट का पुतला जलाया गया। कदौरा के रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन


दशहरा पर मुस्लिमों ने खिलाए हिंदुओं को पान
उरई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान ने दशहरा पर एकता व भाईचारे की मिसाल पेश की। आंबेडकर चौराहे स्थित एक होटल के पास दशहरा के दिन लोगों को पान खिलाकर त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। शाहिद खान ने कहा, दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। चाहें ईद बकरीद हो या फिर दीपावली दशहरा का पर्व हो यह सभी त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं। रफीक बरकाती, धर्मेंद्र पाल, अशोक सोनी ने कहा कि जितने भी धार्मिक पर्व हैं वे हमारी सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। इस दौरान सुरजीत सिंह राठौर, वरुण प्रताप सिंह, अनूप पटेल, विक्की राजपूत, अनवर पठान, गणेश चौहान, अंकित तिवारी, राज गुर्जर, किशन प्रजापति, गोपाल राजपूत आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद आतिशबाजी

जालौन। रामलीला महोत्सव में रावण वध की लीला का मंचन बांके बिहारी कॉलोनी में किया गया। दशहरा मेला और रावण दहन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। रावण का वध होते ही मंच के पीछे रावण के पुतले में आग लगाकर रावण दहन किया गया। इस दौरान हुई आतिशबाजी ने लोगों का मनमोह लिया। लगभग आधा घंटे तक आतिशबाजी का मनमोहक प्रदर्शन होता रहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, रामलीला समिति अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, सतेंद्र खत्री, गौरीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश थोपन यादव, सुरेशराव डेंगरे, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे आदि रहे। (संवाद)
बारिश के कारण चार घंटे देरी से हुआ पुतला दहन
कोटरा। बिहारी मंदिर पर आयोजित रामलीला में दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन किया गया। बारिश के चलते पुतला दहन का आयोजन लगभग चार घंटे देरी से किया जा सका। रावण का पुतला दहन होते ही असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया। बिहारी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेश खरे ने रामलीला में रावण का पुतला बनाने में सहयोगी लालता प्रसाद स्वामी, रामेश्वर पांचाल, महेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। (संवाद)
व्यापारियों ने मनाया दशहरा मिलन
एट। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नवीन गल्ला मंडी में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन हुई। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में दशहरा मिलन समारोह में प्रमोद मित्तल, केशव गुप्ता, विनय पाल, राजेश मिश्रा आदि रहे। (संवाद)

प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण के पुतले में आग लगाई
कालपी। गुरुवार की देर शाम नगर के एमएसवी इंटर कॉलेज मैदान में सेवा समिति द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवियों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राम रावण का प्रतीकात्मक युद्ध हुआ राम ने वाण चलाकर रावण के पुतले मे आग लगाई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव, शिवबालक सिंह, सुबोध द्विवेदी, अमित पांडेय, ईओ अवनीश कुमार शुक्ला, सीओ अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाल उदय प्रताप सिंह आदि रहे। इस दौरान पान खिलाने की परंपरा के चलते नगर स्थित पान की दुकानों पर भीड़ रही। नगर व क्षेत्र में भी कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया गया। (संवाद)

फोटो-14-उरई की गल्ली मंडी में जलता रावण का पुतला। संवाद

फोटो-14-उरई की गल्ली मंडी में जलता रावण का पुतला। संवाद

फोटो-14-उरई की गल्ली मंडी में जलता रावण का पुतला। संवाद

फोटो-14-उरई की गल्ली मंडी में जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed