फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A 10th grade student committed suicide by hanging himself after giving his paper

Jalaun News: पेपर देकर लौटे दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
A 10th grade student committed suicide by hanging himself after giving his paper
उरई। परीक्षाएं पूरी होने के बाद कोटरा में दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को उसका आखिरी पेपर था। लौटने के बाद अपने घर में उसने आत्महत्या कर ली। शाम को जब वह नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण नहीं पता चला है।
विज्ञापन

कोटरा कस्बे के मोहल्ला तलापुरा निवासी सुरेंद्र अहिरवार का 16 वर्षीय बेटा मोहित हाइस्कूल का छात्र था। उसके हाईस्कूल के पेपर चल रहे थे। गुरुवार को उसका आखिरी पेपर सामाजिक विज्ञान का था। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा देकर घर आया था। परीक्षा के बाद वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया और शाम को घर आया।
विज्ञापन

उस वक्त घर के अन्य लोग खेत पर गए हुए थे। घर पहुंचे तो मोहित कहीं नजर नहीं आ रहा था। उसका नाम लेने पर भी कहीं से उसकी कोई आवाज नहीं सुनाई दे रही थी। उसके दोस्त जीतू को बुलाया और उसने भी मोहित की खोज में मदद की तो जीतू को छत उसका शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देख सबके होश उड़ गए और कोहराम शुरू हो गया। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर ज्यादा परेशान नहीं दिखता था। परीक्षा से जब घर लौटता था, तो उसके चेहरे पर एक चमक होती थी। यह देख महसूस हो जाता था कि उसकी परीक्षा हुई है। सुरेंद्र के दोस्त सचिन ने बताया कि परीक्षा पूरी होने के बाद उसने यह कहा भी था कि अच्छे पेपर हुए हैं, अंक भी अच्छे आएंगे। पता नहीं उसके दिमाग में क्या चल रहा था कि उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed