फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जो कुछ सीखा, मंच पर साकार किया

जो कुछ सीखा, मंच पर साकार किया

Fri, 22 Jun 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 22 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की कोंच इकाई के तत्वावधान में सेठ विन्द्रावन इंटर कालेज में एक महीने तक चली ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन गुरुवार को बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ। इसके साक्षी बने कोंच के तमाम प्रबुद्घजन, रंगकर्म के पारखी एवं रंगकर्मी। इप्टा के संरक्षक शिक्षाविद् टी डी वैद्य ने इस अवसर पर कहा कि इप्टा समाज का संगठन है जिसने समाज के आडंबरों का हमेशा विरोध किया है, बच्चों को समाज की विद्रूपताओं की सही परख करवाने के लिहाज से उनकी सच्ची पाठशाला इप्टा की कार्यशाला ही है।
विज्ञापन

कार्यशाला निर्देशक मृदुल दांतरे ने कार्यशाला के उद्देश्यों और इस एक माह में मिली उपलब्धियों के बाबत विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला शिक्षक दीपक सोनी, शिवानी श्रीवास्तव, सूर्यदीप सोनी, तलत खान ने बैज लगा कर अतिथियों का स्वागत किया। इप्टा गीत ‘बजा नगाड़ा शोति का’ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और स्वांग गीत ‘स्वीकार करो रोली चंदन’, नाटक ‘बंदरों का समाज’, गीत ‘बिटिया रे’, मूक प्रस्तुति ‘हम सब एक हैं’, नृत्य, नाटक, जनगीत आदि के माध्यम से सामाजिक और राजनैतिक कुरीतियों व विद्रूपताओं पर करारे प्रहार किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इप्टा के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ0 सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि इप्टा एक वैचारिक संगठन होने के नाते सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलनों का अगुवाकार रहा है और सोये समाज को जगाने में इसने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया है और करता रहेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, मुख्य वक्ता सुप्रसिद्घ रंगकर्मी राज पप्पन ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं, इन्हें प्रशिक्षण देकर विभिन्न विधाओं में पारंगत किया गया है जिसके बूते वे निश्चित ही समाज में व्याप्त बुराइयों से पूरी क्षमता के साथ लड़ सकते हैं। संचालन मृदुल दांतरे एवं मेघा सौनकिया ने संयुक्त रूप से किया। आभार मृदुल दांतरे ने व्यक्त किया। रंगकर्मियों शिवम झा, सुमित झा, आयुषी पाठक, शिवांगी दीक्षित, लवली दांतरे, हर्षिता त्रिपाठी, दीक्षा, अमन सक्सेना, रोहित अग्रवाल, शिवांक खरे, अभय, कार्तिक, प्रखर, विकास, अंकित, वासु, रूपल, दीपल, शालिनी, अनुराग, कार्तिक अग्रवाल, भूमि, आरजू, अभिराज, अतिशय, खुशी, अमन अग्रवाल, पूनम कुशवाहा आदि को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यशाला प्रशिक्षकों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान वीर सिंह कुशवाहा, मृदुल खरे, इंजीनियर राजीव रेजा, अतीक अहमद, संतोष तिवारी, ओंकारनाथ पाठक, श्रीकांत गुप्ता, भास्कर सिंह माणिक्य, दिगम्बर तिवारी, नन्दराम स्वर्णकार, अनुपम सक्सेना, प्रेमनारायण चौधरी, मनोज हिंगवासिया, राजेश यादव, पारस वर्मा, प्रलेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र नायक, अकबर अंसारी, अजय गुप्ता, राजेन्द्र द्विवेदी, सुरेश खरे, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed