फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कोंच में भी बांटे गए सिंबल

कोंच में भी बांटे गए सिंबल

Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। निकाय अध्यक्षों समेत सभी वार्ड सभासदों को आज सम्बंधित आरओ ने चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया है। किसी को कार पर सवार किया गया तो किसी को वायुयान की सवारी करने का मौका मिला। सबसे ज्यादा मारा-मारी चुनाव चिन्ह लड़का-लड़की पर रही, कमोवेश आठ अध्यक्ष प्रत्याशियों की पहली पसंद यही चुनाव चिन्ह रहा जिसके चलते आरओ एसडीएम मोहम्मद गफ्फार ने लॉटरी सिस्टम से इस चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जो विनीता सीरौठिया को मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 11 बजे से प्रतीकों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई और सभी प्रत्याशियों से पांच-पांच विकल्प मांगे गये थे। कमोवेश आठ प्रत्याशियों संजीदा, मदीना, राजेश्वरी, रामदेवी, विनीता, सगुन, निर्मला और शमीम ने लड़का-लड़की चुनाव चिन्ह को अपनी पहली पसंद के रूप में भरा जिसके चलते आरओ एसडीएम मोहम्मद गफ्फार ने लॉटरी सिस्टम से इस प्रतीक का आवंटन किया और तौसीफ नामक एक आठ बर्षीय बालक से पर्ची उठवाई गई जिसमें विनीता सीरौठिया के नाम यह प्रतीक आवंटित कर दिया गया। मान्यता प्राप्त दलों में जद(यू)की अनीता राठौर को तीर, भाजपा की अंजली सोनी को कमल का फूल, कांग्रेस की सीमा खान को हाथ का पंजा व निर्दलीयों रामदेवी को हल, राजेश्वरी को हुरसा-बेलन, लता झा को भगौना, निर्मला श्रीवास्तव को वायुयान, ममता सिंह कुशवाहा को जीप, शांतिदेवी को सितारा, अंजुम आरा को स्कूटर, मदीना को सुराही, सगुन को रिक्शा, शमीम को फसल काटता किसान, संजीदा को ईंट चुनाव चिन्ह दिये गये। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष पद का मत पत्र सफेद रंग का होगा जिसमें प्रत्याशी के नाम से अल्फाबेटिकली क्रम दिया जायेगा। नदीगांव में अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर को कमल का फूल, रामशंकर को हाथ का पंजा, अनार सिंह को हल, ब्रजवासी को कुंआ, मलखान सिंह को जीप, रणवीर सिंह को रिक्शा, रामधुन को बृक्ष, शांकतदेवी को लड़का-लड़की चुनाव चिन्ह दिये गये हैं। आज ही सभासदों के भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed