{"_id":"76236","slug":"Jalaun-76236-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलापीड़ित किसानों की मदद को बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलापीड़ित किसानों की मदद को बढ़े हाथ
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। भले ही सरकार व अन्य लोगों को ओला पीड़ित किसानों की सुधि नहीं आई हो, लेकिन मानव कल्याण सेवा संस्थान टीम ने ओला पीड़ित किसानों के यहां जाकर सूची तैयार की है। जिन किसानों की बेटियों के हाथ पीले होने हो संस्था उनका भरपूर सहयोग करेंगे। मानव कल्याण सेवा संस्थान ने इस वर्ष ओलापीड़ित गांवों के प्रभावित हुये परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का वीणा उठाया है। 7,8 व 9 मई को एक सघन दौरा किया। जिसमें संस्थान की टीम द्वारा उन परिवारों की खोज की गई जो ओलावृष्टि से प्रभावित हुये तथा उनकी फसलें एवं जानमाल की हानि हुई है। कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया जिनकी कन्याओं की शादी पहले तय हो चुकी थी। परंतु प्राकृतिकआपदा के कारण वे अपनी कन्याओं के हाथ पीले नहीं कर पा रहे है। संस्थान की यह मंशा है कि वास्तविक पीड़ित और ऐसे पत्र परिवारों को पूरा सहयोग किया जाएगा तथा उनकी कन्याओं की शादी अगली 27 मई को स्ववंयर गेस्ट हाउस राठ रोड उरई से करने का वादा किया। संस्थान के अध्यक्ष उमेश दिवौलिया के निर्देशन में एक टीम द्वारा 3 मई को गिरथान, कैथेरी, नुनसाई, बरसासर, जैसारी कला आदि गांवों में जाकर लोगों की समस्यायें सुनी। जिसमें बरसार गांव के हरीराम प्रधान एवं जैसारी कला के प्रधान शिवपाल सिंह राजपूत ने पीड़ित परिवारों की दुखद दास्तान बताई एवं जरूरतमंदों की शादी के लिये आवेदन भी लिये। संस्थान के अध्यक्ष उमेश दीवौलिया द्वारा उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया एवं अगली 27 को स्वयंवर गेस्ट हाउस राठ रोड उरई से सामूहिक विवाह करने के लक्ष्य से अवगत कराया।
विज्ञापन