{"_id":"76210","slug":"Jalaun-76210-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बच्ची की मौत
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरइ/जालौन। बीते 9 फरवरी को कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीटा के पास एक तेज रफ्तार चालक ने 12 वर्षीय बालिका को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। बालिका का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। मंगलवार की सुबह तकरीबन 8 बजे उसकी मौत हो गई। मृत बालिका के पिता ने जीप चालक के खिलाफ कोंच कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरट निवासी दिनेश कुमार ने कोंच कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 9 फरवरी को वह अपनी रिश्तेदारी में अमीटा गांव गया था। उसके साथ उसकी पत्नी व 12 वर्षीय बेटी रश्मि भी थी। वह सभी सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अंडा गांव निवासी कलू चौबे ने तेज रफ्तार जीप चलाकर वादी की पुत्री रश्मि को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसका इलाज मेडिकल कालेज झांसी में चल रहा था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीप चालक कलू चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन