{"_id":"75403","slug":"Jalaun-75403-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी
Jalaun
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अलग-अलग जगह दो महिलाओं ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक ने मायके जाने की जिद्द पर फांसी लगा ली। दूसरी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती मिली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहम्मदाबाद में डकोर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी रामनारायण सिंह परिहार की पत्नी प्रभा परिहार (22) कई रोज से मायके जाने की जिद्द कर रही थी। पति ने खेती-किसानी के काम का हवाला देकर बाद में जाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर उसने कच्चे घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
कुठौंद के करतलापुर निवासी तिलक सिंह की पत्नी गुड्डी देवी(22) ने शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे कमरा अंदर से बंदकर फांसी लगा ली। विवाहिता को फांसी पर लटकते देख घर के लोग सन्न रह गए। सूचना मिलने पर विवाहिता का भाई लहुरा चुर्खी निवासी अजय सिंह ने पहुंचकर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। भाई ने बताया कि उसने बहन का विवाह वर्ष 2010 में किया था। दहेज की मांग को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर फांसी पर लटका दिया है।