फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अब धानुक समाज उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा

अब धानुक समाज उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। बहुत हो चुका, अब धानुक समाज अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बात मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त घनश्याम परौनिया ने कही। वह शुक्रवार को गांव भदारी में धानुक समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने धानुक समाज से आह्वान किया कि जागो और अपना लक्ष्य प्राप्त करो। उन्होंने कहा कि धानुक समाज की बेहतरी के लिए आज तक किसी ने नहीं सोचा, यही वजह रही कि यह बिरादरी विकास और सामाजिक न्याय पाने में पीछे रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय परिवर्तन का है। समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। आगे बढ़कर अपना अधिकार हासिल करना होगा। उन्होंने नसीहत दी कि धानुक समाज को अगर प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है तो अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाएं। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा नेता घनाराम व संचालन रामआसरे वर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर धानुक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र किराण, बी एल धानुक (दिल्ली), सीपी समुद्री (कानपुर), मुटेले (झांसी), मथुरा प्रसाद (हरदोई), पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता वर्मा के अलावा राजू बरार, डॉ. जगदीश प्रसाद, प्रमोद महाराज बिनौरा, दयाराम सरदार, चंद्रप्रकाश, राजा भइया, ओमकरण, देवीदीन, सोबरन सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed