फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसान के हत्यारों का 17 दिन बाद भी सुराग नहीं

किसान के हत्यारों का 17 दिन बाद भी सुराग नहीं

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। लूट का विरोध करने पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुठौंद पुलिस इस सनसनीखेज वारदात का 17 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे मृतक किसान के परिजनों में रोष है। क्षेत्रीय लोगों में भी असुरक्षा की भावना है। एसपी ने हत्या आरोपियों को जल्द दबोचने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बरियापुर निवासी रामपाल (35) पुत्र श्रीधर बीती 16 अप्रैल की रात तकरीबन आठ बजे अपने खेत पर गेहूं की मड़ाई कर रहा था तभी जालौन औरैया हाईवे पर बुलेट सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक करके भूसा लदे ट्रक को रोक लिया और चालक नूरउद्दीन के साथ लूटमार करने लगे। यह देख रामपाल बदमाशों से भिड़ गया तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया था लेकिन अभी तक उसके हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। उधर बेटा खोने वाले पिता का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed