{"_id":"74937","slug":"Jalaun-74937-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित लोगों की कन्याओं की शादी का जिम्मा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित लोगों की कन्याओं की शादी का जिम्मा लिया
Jalaun
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। आंधी, ओला, तूफान में जिन किसानों, मजदूरों, गरीबों का सब कुछ तबाह हो चुका है उनकी बेटियों की शादियां मानव कल्याण सेवा संस्थान कराएगा। यह बात मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में संस्थान के अध्यक्ष उमेश दीबौलिया व सचिव धीरेंद्र अग्रवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि बीती 11 अप्रैल की शाम डकोर ब्लाक के 50 से अधिक गांवों में ओला, आंधी, तूफान में बहुत गरीबों का सब कुछ तबाह हो गया। कई ऐसे भी गरीब हैं जिनकी बेटियों के मई माह में हाथ पीले होने थे लेकिन इस दैवीय आपदा से अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा। मानव कल्याण सेवा संस्थान ऐसे गरीबों को निराश नहीं होने देगा। 10 मई तक संस्था के पास आवेदन करने वालों की बेटियों की सामूहिक शादियां संस्था के लोग स्वयंवर गेस्ट हाउस में 27 मई को करेंगे।
उमेश दिबौलिया ने बताया कि संस्था को शादियों के आवेदन मिलने के बाद 11 से 15 मई तक गांव गांव जाकर सर्वे किया जाएगा। 20 मई को फाइनल रजिस्ट्रेशन के बाद 27 मई को शादियां सामूहिक रूप से शुभ मुुर्हुत में होंगी। उन्होंने कहा कि शादी के आवेदन चंद्रलोक गोपालगंज में लिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में बृजनारायण द्विवेदी, राजेश दिबौलिया आदि मौजूद रहे।