{"_id":"39-209756","slug":"Jalaun-209756-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया मिड डे मील देख कर भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया मिड डे मील देख कर भड़के एसडीएम
Jalaun
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी(जालौन)। एसडीएम ने नगर क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में घटिया मध्याह्न भोजन देख कर बिफरे एसडीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय व नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय बंद मिलने के मद्ेदनजर एसडीएम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
डीएम रामगणेश के निर्देश पर एसडीएम शिवप्रकाश अग्रवाल ने सोमवार को परिषदीय व जूनियर विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत को परखा। प्राथमिक विद्यालय राजघाट में छात्र को मिडडे मील के लिए आलू खरीदने भेजे जाने पर उन्होंने शिक्षकों रामकुमार मिश्रा व रामप्रकाश को कड़ी फटकार लगाई। विद्यालय में 54 पंजीकृत बच्चों में केवल नौ छात्र ही पढ़ते मिले। प्राथमिक विद्यालय शेखपुर के निरीक्षण में 35 पंजीकृत छात्रों में मात्र 13 बच्चे ही उपस्थित मिले। विद्यालय में मानवेंद्र सिंह, मनोज कुमारी व योगेश कुमारी मौजूद थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 33 पंजीकृत बच्चों में 16 छात्र उपस्थित मिले। दोनों स्कूलों में 29 बच्चों को पढ़ाने के लिए छह अध्यापक मौजूद रहे। कस्बे के गणेशगंज स्थित नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में एक भी कर्मचारी ही नहीं था, बल्कि कार्यालय में ताला लटका हुआ मिला। शिक्षाधिकारी विनोद पटैरिया व विभागीय कर्मचारियों के साथ गायब रहने पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिये। इसी प्रकार परिषदीय एवं जूनियर विद्यालय सदर बाजार कालपी में घटिया मिडडे मील व खराब सब्जी को देखकर एसडीएम नाराज हुए। इसके अलावा एसडीएम ने प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय देवकली, प्राथमिक व जूनियर, कन्या विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगरौल समेत आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता को देखा। साथ ही छात्र, छात्राओं की संख्या का जायजा लिया। देवकली के आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की खराब हालत देखी। एसडीएम ने कहा लापरवाह और डयूटी से नदारद रहने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।