{"_id":"39-209733","slug":"Jalaun-209733-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए लुक में नजर आएगा घंटाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए लुक में नजर आएगा घंटाघर
Jalaun
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। शहर की पहचान घंटाघर अब नए लुक में लोगों को बदला-बदला नजर आएगा। घंटाघर की
की घड़ी की सुई से लोग अपने घड़ी की सुई मिला सकेंगे। घंटाघर और चौराहे के सुंदरीकरण लिए नगर पालिका ने 50 लाख रूपये स्टीमेट तैयार किया है। घंटाघर के सुंदरीकरण की योजना को साकार करने की
तैयारी जोरशोर से की जा रही है।
अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द घंटाघर चमक उठेगा। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक घंटाघर पार्क के चारों ओर स्टील की ग्रिल लगाई जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो पार्क के चारों ओर ग्रिल लगवा दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है नए साल के पहले महीने से ही घंटाघर का जीर्णोद्धार शुरू हो जाएगा। घंटाघर का सुंदरीकरण पूरा होेने में लगभग छह माह का समय लगेगा।
शहर के अति व्यस्त घंटाघर चौराहा का सुंदरीकरण नगर पालिका कराने जा रही है। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चौधरी व पालिका के ईओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया घंटाघर को नया लुक देने की कवायद चल रही है। घंटाघर को तीन मंजिल का बनाया जाएगा। इसके अलावा घंटाघर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानें जैसी हैं वैसी ही रहेगी। लेकिन इन दुकानों केे ऊपर पहली मंजिल पर कार्मशियल हाल बनाया जाएगा। जबकि दूसरी मंजिल पर वाच टावर बनाया जाए, जिसमें पुलिसकर्मी बैठकर पूरे चौराहे पर नजर रखेंगे। इसके घंटाघर में दो घड़ियां लगाईं जाएंगी। उन्होंने बताया घंटाघर स्थित पार्क के चारों ओर स्टील की ग्रिल लगाने पर विचार चल रहा है। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर चारों ओर स्टील की ग्रिल शीघ्र लगा दी जाएगी।