{"_id":"39-208859","slug":"Jalaun-208859-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब को याद किया, बांटे गए मरीजों को फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब को याद किया, बांटे गए मरीजों को फल
Jalaun
Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। डा. भीमराव अंबेडकर का 58वां परिनिर्वाण दिवस शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। उनके अनुयायियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव प्रयास किए। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। अस्पताल में मरीजों को फल बांट कर बाबा साहब को याद किया गया।
डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को डा. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान जेपी गौतम, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, हरेंद्र विक्रम सिंह, जगदीश कठेरिया, नरेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, लक्ष्मण दास बबानी, राजकुमार अग्रवाल, सूर्य नायक, मनोज राजपूत, अनिल वर्मा, सलिल श्रीवास, ठाकुर दास वर्मा आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ डा. अंबेडकर चौराहे पर स्थापित प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने टीम के साथ पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, रामानंद वर्मा, महेंद्र श्रीवास आदि मौजूद रहे।
निर्माण मजदूर यूनियन ने कांशीराम कालोनी में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली। इस दौरान देवेंद्र सिंह, श्याम बिहारी, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला संयोजक सुंदर शास्त्री ने कहा कि डा. अंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष कर दबे, कुचले व शोषित समाज के उत्थान के लिए काम किया। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान मनीष निरंजन, प्रवेंद्र पाल सिंह, रामकिशोर, कैलाश, डालचंद्र, श्वेता, साधना सिंह आदि मौजूद रहे। डा. अंबेडकर शिक्षा प्रसार एवं सेवा समिति रेंढ़र की ओर से मोहल्ला शिवपुरी में गोष्ठी हुई। इसमें राजेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब देश मेें समतामूलक समाज के पक्षधर थे। वे चाहते थे कि छुआछूत व ऊंच-नीच के भेदभाव खत्म होने चाहिए। इस मौके पर रविकांत, रामदास, विष्णुदत्त, जेपी सिंह, लोकेश कुमार, लक्ष्मीनारायन, बलराम जाटव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी ने अपनी टीम के साथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रामसेवक, शिवपाल गुर्जर, आत्माराम फौजी, पवन गेड़ा, रामसनेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभाविप ने मनाया समरसता दिवस
कोंच। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समरसता दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में कहा गया कि समाज के सभी वर्ग के लोग मिलजुल कर रहें, इसके लिए अभाविप के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करते रहेंगे। बाबा साहब ने हमेशा दबे कुचलों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया, परिषद उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेती है। इस दौरान अंकित रावत, चिराग उदैनिया, कपिल रिछारिया, दीपराज गुर्जर, शिवम पिपरैया, वास्तु तिवारी, नमन, अंचल गुप्ता, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।