{"_id":"39-202161","slug":"Jalaun-202161-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई आज झांसी में धरना देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई आज झांसी में धरना देंगे
Jalaun
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खिन्न बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने लामबंद होकर आंदोलन का मन बनाया है। गुरुवार को अवर अभियंताओं की बैठक 132 केवीए सब स्टेशन पर हुई। इसमें आला अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया गया। इसके विरोध में 17 अक्तूबर को झांसी में मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया।
बैठक में जेई आरके यादव ने कहा कि मुख्य अभियंता (झांसी) ने मोंठ में कार्यरत जेई कन्हैयालाल को अनुचित तरीके से सस्पेंड किया है। संगठन के क्षेत्रीय सचिव जेई मोहित राव का झांसी से गैर जनपद स्थानांतरण भी उत्पीड़न के उद्देश्य से किया है। जेई बीके चौधरी ने कहा कि अवर अभियंताओं के प्रति किया जा रहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामू गुप्ता ने कहा कि यदि अवर अभियंताओं का उत्पीड़न बंद न किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जेई संगठन के सभी सदस्य 17 अक्तूबर को झांसी पहुंचकर मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना देंगे। फिर भी मुख्य अभियंता द्वारा अवर अभियंताओं के खिलाफ की गई उपीड़नात्मक कार्रवाई को रोका न गया और मांगें न मानी गईं तो राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन आंदोलन तेज करेगा। बैठक की अध्यक्षता जेई आरके यादव ने की। संचालन अमित कुमार ने किया। बैठक में जेई सत्यप्रकाश, इमरान, जगदीश, दिलीप थापा, जेके यादव, पैश्वनी राम, अमित शर्मा, राकेश शाक्य, सुमित साहू, मोहन कृष्ण, वीपी शर्मा, रामू गुप्ता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।