{"_id":"39-198004","slug":"Jalaun-198004-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने कामकाज ठप रखा, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने कामकाज ठप रखा, धरना दिया
Jalaun
Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। लेखपाल संघ की तहसील इकाई के बैनरतले लेखपालों ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में कामकाज ठप रखा और तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपालों की मांग है कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड आदि प्रांतों की तर्ज पर यूपी के लेखपालों को भी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उधर, लेखपालों के काम न करने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को संघ के तहसील अध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्र की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। बाद में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड आदि प्रांतों की तर्ज पर यूपी के लेखपालों को भी जरूरी सुविधाएं दी जाएं। राजस्व लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान, वाहन भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि सुविधाएं भी दूसरे प्रांतों के अनुसार मुहैया कराई जाएं। इसके अलावा प्रांत में रिक्त चल रहे 8000 लेखपालों के पदों पर तत्काल भर्ती हो तथा एक क्षेत्र से अधिक कार्य करने वाले लेखपालों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। लेखपाल संघ ने इसी के साथ यह भी जोड़ा कि लेखपालों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के बजाये स्नातक की जाए। संघ ने कहा है कि अगर उनकी मांगों को जल्द मंजूर न किया गया तो 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रामकुमार, मुलायमसिंह, नरेन्द्रसिंह, अशोककुमार, महेशचंद्र, मुन्नालाल, केशकुमार आदि मौजूद रहे।