{"_id":"39-198001","slug":"Jalaun-198001-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का धर्म परिवर्तन करा किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का धर्म परिवर्तन करा किया निकाह
Jalaun
Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। झाड़फूंक के बहाने युवती को भगाने के बाद तथाकथित तांत्रिक ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर युवती बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद निकाह किए जाने की बात स्वीकारा है।
पुलिस के मुताबिक एट थाना क्षेत्र निवासी दलित परिवार की बीए की छात्रा अक्सर बीमार रहती थी। इस पर उसके पिता ने अजीतापुर गोहन निवासी झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक को दिखाया। तांत्रिक अक्सर झाड़फूंक के बहाने युवती को अपने साथ रखने लगा। फिर धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फांस कर13 अगस्त को भगा ले गया। युवती के परिजनों ने एट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले को लव जेहाद का नाम देकर हिंदू संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो उन्होंने उरई सीओ वंशराज यादव के निर्देशन में स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस की टीम लगाई। स्वाट टीम प्रभारी महेश दुबे ने तांत्रिक की तलाश में छापेमारी शुरू की। इस बीच सूचना मिलने पर गजरौला जेपीनगर स्थित एक मकान में दबिश देकर तांत्रिक रहीश को युवती के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोंच सीओ महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई है। तथाकथित तांत्रिक को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि तांत्रिक रहीश ने उसका धर्म परिर्वतन करा दिया है और उससे निकाह कर लिया है। युवती को बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।